साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' के हिंदी डब वर्जन का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। 'पुष्पा' की सफलता के बाद अब 2020 में रिलीज हुई उनकी तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी डब वर्जन रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'अला वैकुंठपुरमलो' का डायरेक्शन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है।
ALLU ARJUN: 'ALA VAIKUNTHAPURRAMULOO' TEASER UNVEILS... *HINDI* teaser of #AlluArjun's #AlaVaikunthapurramuloo... #AlaVaikunthapurramulooHindi arrives in *cinemas* this #RepublicDay [Wednesday] 26 Jan 2022. pic.twitter.com/QoSryddNEZ
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 18, 2022
अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट अनाउंस हुई है। अक्षय ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के दो नए पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। पोस्टर के कैप्शन में अक्षय ने लिखा, "एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा-लोडिंग दिस होली। साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" मेकर्स ने पहले इस फिल्म को 4 मार्च को रिलीज करने का फैसला किया था। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
