राशिफल / राशिफल 2 नवंबर: अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें, व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा

मेष: नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। वृषभ: आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। मिथुन: अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। कर्क: आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। सिंह: आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा।

मेष:

चंद्रमा धनु उपरांत दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-

नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना हो सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरे कर सकेंगे। किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। भाग्य 70% साथ देगा।

वृषभ:

आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन:

अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभाकरी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है। भाग्य 75% साथ देगा।

कर्क:

आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। भाग्य 72% साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा और कार्य में मन लगेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्य 80% साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। आलस्य के कारण निश्चित समय में कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग व ध्यान से शांत रह सकते हैं। भाग्य 80% साथ देगा।

तुला:

आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारी सहायता करेंगे। आज सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। भाग्य 75% साथ देगा।

वृश्चिक:

ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर प्रसन्नता रहेगी। धन निवेश करना लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। साझेदारी में लाभ होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

धनु:

आज आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। बिजनस संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनंद, और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। भाग्य 75% साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशान्ति का माहौल परेशान कर सकता है। आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। भाग्य 55% साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन शुभ फलदायी होगा। व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन:

आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच नई उपलब्धि दिलवा सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। भाग्य 82% साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER