राशिफल / राशिफल 20 अक्टूबर: आज आपके सितारे अनुकूल है, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी

NavBharat Times : Oct 20, 2019, 06:58 AM
मेष:

आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में होने जा रहा है। इस राशि में राहु होने से ग्रहण योग बना रहेगा। इस योग में रविवार का दिन कैसा गुजरेगा देखिए।

मेष राशि के लोग उत्साहित और आनंदित रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी, लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। नए सम्पर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। दूर रहने वाले संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। प्रवास, पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा। भाग्य 70% तक साथ देगा।

वृषभ:

लेन-देन के कार्यों में सावधान बरतें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। वाणी और क्रोध पर संयम रखना जरूरी है। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। अपने प्रयास से आप सभी काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से सभी कार्य पूर्ण होंगे और शुभ समाचार भी मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 80% तक साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता हो सकती है। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। भाग्य 50% तक साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश भी कर सकते हैं लेकिन भाग्य आपको लाभ दिलाएगा। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य 82% साथ देगा।

कन्या:

आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी और यात्रा से लाभ होगा। आज ऑफिस में आपके साथी सहयोग देंगे। नए संबंध भविष्य में लाभदायक रहेंगे। कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है। भाग्य 78% साथ देगा।

तुला:

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा का इजाफा होगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन हो सकता है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों पर धन खर्च कर सकते हैं।। भाग्य 82% साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। यात्रा हो सके तो टालें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। संतान के विषय में कुछ परेशानी रह सकती है। सेहत नरम रहेगी। थकान महसूस कर सकते हैं। भाग्य 60% साथ देगा।

धनु:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। यात्रा से लाभ होगा। आज शुरू किया गया काम सफल होगा। कार्य सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलकार शुभ दिन रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

मकर:

आज संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर सकते हैं। आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। भाग्य 85% साथ देगा।

कुंभ:

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं आपको लाभ देंगी। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी। घर का वातावरण आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

मीन:

नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद वाली स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। शेयर आदि में निवेश ना करें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। धन खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER