राशिफल / राशिफल 27 अक्टूबर: मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी, दिन उत्सावर्धक है दिवाली के पटाखे दिल में भी फूटेंगे

NavBharat Times : Oct 27, 2019, 06:55 AM
मेष:

आज चंद्रमा का संचार कन्या राशि से तुला में होने जा रहा है। इस राशि में सूर्य और शुक्र पहले से ही मौजूद हैं। चंद्रमा के तुला में आ जाने से त्रिग्रही संयोग बनेगा जो शुभ योग निर्मित कर रहा है। ग्रहों के इस संयोग से कई राशियों के लिए दिन लाभप्रद और सुखद रहेगा। देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं…

मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। अगर कोई नया काम, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी, अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, दिन सुखमय बीतेगा। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अग्नि और बिजली से सतर्क रहें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे, उन्नतिकारक दिन है। आय-सम्पति के लिए शुभ दिन। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:

दिन मिलाजुला रहेगा। धर्म अध्यात्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

अति उत्साह और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद की आशंका है। मन आज किसी बात से बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल ना करें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। ध्यान पूजन करना अच्छा रहेगा। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह:

आज सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बच्चों और परिवार के साथ आनंद और खुशी के पल गुजारेंगे। जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। खान-पान संयमित रखें। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

दिन उत्सावर्धक है दिवाली के पटाखे दिल में भी फूटेंगे। आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। किसी को उधार न दें। आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। गैर जरूरी चीजों की खरीदारी ना करें। घर के साज-सजावट में व्यस्त रहेंगे, जोखिम से बचें। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला:

दिन व्यस्तता में बीतेगा। घरेलू काम में सुबह से शाम कैसे बीतेगा पता ही नहीं चलेगा। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:

आज खर्च की अधिकता रहेगी। अपने व्यय पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। संध्या के समय धन खर्च करने से बचें। दोपहर बाद पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। भाग्य 62 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन आनंदायक रहेगा। परिवार संग खुशी मनाएंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शाम का समय बच्चों और परिवार के साथ उत्सव मनाएंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:

सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। मित्रों और परिचितों से संवाद होगा। घरेलू कार्यों में रुचि रहेगी। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए शुभ दिन है, सफलता मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। घर की साज-सजावट करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन रहेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा। पुराने परिचित लोगों से संपर्क हो सकता है। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:

सावधानी पूर्वक काम करें, जोखिम लेने से बचें। अपने प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। हो सके तो यात्रा टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER