राशिफल / राशिफल 28 सितंबर: क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक, सफलता आज आपके कदम चूमेगी

NavBharat Times : Sep 28, 2019, 07:32 AM
मेष:

आज चंद्रमा सिंह के उपरांत कन्‍या राशि में संचार कर रहे हैं। वहीं आज पितृ अमावस्‍या भी है जो कि शनिवार को होने के कारण विशेष योग बना रही है। आइए जानते हैं इन सब संयोगों के बीच कैसा बीतेगा आपका दिन, देखें सबसे पहले मेष राशि…

आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शत्रु स्वतः परास्त होंगे। दिन में शुभ समाचार आएगा। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित लाभ देगा। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सभी काम में सावधानी बरतें। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज धन का आवागमन लगा रहेगा, जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

तुला:

खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। आज आप परिवार में किसी अपने के कारण ही नुकसान की स्थिति का सामना कर सकते हैं। अपनी निजी बातें किसी को न बताएं। भाग्‍य 55 साथ देगा।

वृश्चिक:

आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। आज आपके लिए शुभ और सफलता का दिन है। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा। थकान लग सकती है। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर, नए अवसर प्राप्त होंगे। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आय के नए स्रोत बनते दिखाई देंगे। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। पड़ोसी के साथ किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें। भाग्‍य आज 58 फीसदी साथ देगा।

मीन:

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। खर्च सोचकर करें। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER