राशिफल 2 दिसंबर 2020 / आज वृष राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

Zoom News : Dec 02, 2020, 10:14 AM
मेष:

2 दिसंबर बुधवार को चंद्रमा दिन रात बुध की राशि मिथुन में संचार करेंगे। ऐसे में आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि वाले भी आज दिन को अनुकूल मान सकते हैं। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

आपकी राशि पर शुक्र की दृष्टि आपको उत्साहित और रोमांटिक बना रही है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनंद का माहौल रहेगा। सुख-सुविधाओं पर आप धन भी खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी, महिला सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, अधिक मीठा खाने से परहेज रखें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा भी कर सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

सितारे आपके अनुकूल चल रहे हैं। दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन आनंदित होगा। कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई डील करने जा रहे हैं तो बात बन जाने की पूरी उम्मीद है। किसी शुभ मांगलिक काम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। शुभ चिंतकों और मित्रों से संपर्क हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आपकी राशि में संचार कर रहा चंद्रमा आपको भावुक बना रहा है, संयम से काम लें और व्यवहारिक बनें। पिता के आशीर्वाद और वरिष्ठजनों की कृपा से आपको प्रतिष्ठा और लाभ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज काम का दबाव अधिक रहेगा। खर्च आपका बढ़ता जा रहा है, मन को काबू में रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, जोखिम वाले काम में लापरवाही ना करें। जीवनसाथी से सहयोग और आत्मबल मिलेगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज आपको अधिक सोच-विचार में उलझने की जरूरत नहीं है। सितारे अनुकूल चल रहे हैं, कम प्रयास में अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कहीं से आज अचानक आर्थिक लाभ का भी संयोग बन रहा है। कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपके लिए आज का मंत्र है कि भावुकता और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें। भाग्य भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज आपको अपना मनोबल ऊंचा रखना चाहिए, प्रबंधन और राजनीति से जुड़े लोग आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे, प्रभाव में वृद्धि होगी। आज आपका रुका हुआ काम बनेगा। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। शाम का समय आनंद और मनोविनोद में बीतेगा, कुछ लोगों को किसी समारोह और उत्सव में शामिल होने का भी अवसर मिल सकता है। सलाह है कि आज मुफ्त में भी 56 भोग मिले तो खाने में संयम जरूर रखें। बाहरी खान-पान से परहेज रखना चाहिए।

कन्या:

आज कला एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ नया और बेहतर कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, इन्हें भी कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। शाम का समय आनंद में बीतेगा, लाभ का संयोग बनेगा। परिवार में पिता से सहयोग और लाभ प्राप्त कर पाएंगे। राजकीय क्षेत्र से संबंधित कार्यों में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके लिए आज के दिन का मंत्र है क्रोध कम और काम पर अधिक ध्यान दें। भाग्य 71 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

राशि स्वामी शुक्र की शुभ स्थिति का लाभ आज भी आपको मिलने वाला है। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। आय के नये स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, वाक् पटुता आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में प्राप्त करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा और खरीदारी का भी संयोग बन सकता है। सेहत की अनदेखी से बचें। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज आप काफी जोश और उत्साह में रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको इसका लाभ भी मिलेगा, लेकिन अति उत्साह में कोई गलती ना हो जाए इस बात का ध्यान रखें। वैसे आर्थिक मामलों में आज दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन है तो मिल सकता है। कारोबार में लाभ और प्रगति होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रियजनों से मुलाकात का भी संयोग बन रहा है। सलाह है कि कम बोलें और सुनें ज्यादा इसी में भलाई है आपकी। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, मन सुकून की खोज में रहेगा। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च का योग बना है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। वाद-विवाद की स्थिति में उलझने से बचें, वैसे आज आपका दिन है विजयी आप ही होंगे। आपके विरूद्ध षड़्यंत्र विफल हो जाएगा। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के ऊपर काम का कुछ ज्यादा दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा, व्यवसाय में लाभ प्राप्ति का अच्छा योग है। वाहन चलाते समय आपको अधिक सावधान रहना चाहिए। आज मन किसी उलझन में भी फंसा रह सकता है, बेहतर होगा ध्यान योग करें और चिंता को त्याग कर खुशी की तलाश करें। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें, सपोर्ट मिलेगा। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रह सकता है। कुछ जरूरी तो कुछ गैर जरूरी खर्चे भी होने वाले हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, इनको लेकर मन चिंतित हो सकता है। कामकाज को लेकर आज उथल-पुथल की स्थिति रहेगी, किसी से विवाद भी हो सकता है, संयम से काम लेना होगा। लेन-देन के मामले में लापरवाही ना करें। बच्चों से खुशी मिलेगी। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहना चाहिए। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। कारोबार में प्रगति होगी, कोई अच्छी डील हो सकती है। छात्रों की रुचि पढ़ने लिखने और नए विषयों को जानने में रहेगी। माता-पिता की ओर से सहयोग और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। दूर रहने वाले मित्रों संबंधियों से संपर्क हो सकता है। शाम के समय कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER