Relationship / अगर शादी होने वाली है, तो पहले जान लें Sex से जुड़ी ये 6 बातें

Zoom News : Apr 10, 2021, 05:58 PM
Delhi: किसी के लिए भी शादी एक अलग तरीके का अनुभव होती है। शादी के बाद आप यौन जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। लेकिन बहुत से लोग शादी से पहले बहुत सी चीजें नहीं जानते, जो उन्हें जाननी जरूरी होती हैं। हालांकि बहुत से लोग शादी से पहले इंटरनेट पर कई तरह की चीजें सर्च करते हैं। उन्हें बहुत-सी चीजों के बारे में पता नहीं होता है। हालांकि, ये जानना भी जरूरी है कि आप शादी के बाद सेक्स का आनंद कैसे लेंगे?

अगर आपको सेक्स के बारे में पूरी जानकारी है तो आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना पाएंगे। इसी के साथ ही आप अपनी पार्टनर को खुश कर पाएंगे और आप भी सेक्स का मजा ले पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन-सी जरूरी चीजें हैं जो आपको शादी से पहले जाननी बहुत जरूरी हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर लोग सेक्स को लेकर कई तरह की बातें कहते हैं जो हमेशा ही सच नहीं होतीं। आपको कही सुनी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। आज हम आपको पूरी रिसर्च के साथ बताएंगे कि शादी से पहले आपको क्या जानना चाहिए।

गर्भधारण के लिए अंदर तक सेक्स करना जरूरी नहीं

intercourseसेक्स के बारे में जिन लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती है वह कई तरह की परेशानियों में फंस सकते हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि जब वह अंदर तक सेक्स करेंगे तो ही गर्भधारण हो पाएगा। हालांकि, ये सच बिल्कुल नहीं है। अंदर तक सेक्स किए बिना भी महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं। यहां तक कि अगर स्खलन योनि के पास भी हो जाता है तो भी महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। इसलिए अगर आप यह सोचते हैं कि अंदर तक सेक्स करने से गर्भधारण हो जाएगा तो आपको यह धारणा बदल देनी चाहिए।


पीरियड्स के दिनों में भी महिलाएं हो सकती हैं गर्भवती

periodsऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लगता है कि अगर वह पीरियड्स के दिनों में किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं तो इससे वह गर्भवती नहीं हो सकती। लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है। पीरियड्स के दौरान भी अगर आप यौन संबंध बनाते हैं तो भी महिला गर्भवती हो सकती है। अगर आप पीरियड्स के दिनों में भी सेक्स करना चाहते हैं तो आपको कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

पीरियड के दिनों में नहीं कर सकते सेक्स

Menstruationबहुत से लोगों का यह भी मानना है कि पीरियड्स के दिनों में सेक्स नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको बता देते हैं कि अगर आप पीरियड्स के दिनों में सेक्स कर रही हैं तो इससे कोई हानि आपको नहीं होती। अध्ययनों से पता चलता है कि पीरियड्स के दिनों में आप सेक्स कर सकते हैं।

जननांग की सफाई है जरूरी

Vasectomyबहुत से लोग ऐसे होते हैं जो काफी लंबे समय तक अपने जननांग साफ करते ही नहीं हैं। जिसके कारण उनके जननांग के आसपास का हिस्सा बहुत गंदा हो जाता है। यह देखने पर भी बहुत गंदा लगता है और यहां कई तरह के बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं। जननांग के आसपास बैक्टीरिया जमा होने के कारण आपको संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए जननांग की सफाई करना बहुत जरूरी है।

योनि को धोने से प्रेगनेंसी नहीं रुकती

vagina-urinबहुत से लोगों को ये लगता है की यौन संबंध बनाने के बाद अगर योनि को धो लिया जाए तो इससे प्रेगनेंसी रुक सकती है। लेकिन ऐसा होना जरूरी नहीं है। अगर पार्टनर ने स्खलन योनि के अंदर किया है और आप सोच रहे हैं कि धोने से ये साफ हो जाएगा तो ऐसा नहीं होता है। इससे पहले ही शुक्राणु अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच सकते हैं।


जरूरी नहीं है कि महिला की योनि से खून निकले

period-sexऐसे बहुत से लोग हैं जो ये सोचते हैं कि जब कोई महिला पहली बार सेक्स करती है तो उसकी योनि से खून बहेगा, लेकिन ये जरूरी नहीं है। अगर पहली बार सेक्स करते हुए महिला की योनि से खून न निकले तो इसके कई कारण हो सकते हैं। बहुत से लोग तो खून न निकलने पर ये मानने लगते हैं कि महिला पहले भी यौन संबंध बना चुकी है। हालांकि, ऐसा होना भी संभव है। लेकिन अगर कोई महिला खेल कूद में रहती है तो उसके कारण भी महिला की योनि से पहली बार सेक्स करते हुए खून निकलना जरूरी नहीं होता। इसका यह कारण है कि कई बार महिलाओं का हाइमन खेल-कूद में भी टूट जाता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER