Kota / सौतेला पिता 5 साल तक शराब के नशे में करता रहा दुष्कर्म

Zoom News : Mar 11, 2022, 10:03 PM
राजस्थान के कोटा जिले में सौतेला पिता अपनी बेटी से 5 साल तक शराब के नशे में दुष्कर्म करता रहा। कोटा शहर के आरके पुरम थाना इलाके में पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी पिता की निर्दयता से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता की काउसिलिंग के बाद बाल कल्याण समिति ने बालिका को अस्थाई आश्रय दिलाया है। 

शराब पीने के बाद वहशी हो जाता था

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया है की उसका पिता सौतेला और करीब 5 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता का कहना है की पिता शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी करता था। वहीं पीड़िता की मां ने कई बार इसका विरोध किया तो उसके साथ ही पिता मारपीट करने पर उतारू हो जाता था। पीड़िता ने बताया की बधुवार देर रात को भी पिता शराब पीकर आया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। ऐसे मे अब पिता के कर्मो से परेशान पीड़िता ने न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया है।

पीड़िता की मां ने की है दूसरी शादी

वहीं पीड़िता की मां ने अपने बयान में बताया की उसने 5 साल पहले ही दूसरी शादी की थी और तभी से आरोपी की नियत उसकी बेटी पर फिसल गई और लगातार उसके साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया। मां ने विरोध किया तो उसको भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 और पाॅक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER