देश / फ्लाइट में पैसेंजर ने साध्वी प्रज्ञा से कहा, ‘शर्म आनी चाहिए आपको..’, वीडियो

Jansatta : Dec 23, 2019, 12:09 PM
भोपाल. सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को कहते दिख रहा है है कि आपको शर्म आनी चाहिए आपकी वजह से इतने लोगों को दिक्कत हो रही है। ये पूरा वीडियो एक फ्लाइट के अंदर का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जो काफी गुस्से में है प्रज्ञा ठाकुर से बहस कर रहा है। शख्स कह रहा है कि आपकी वजह से फ्लाइट लेट हो रही है। ये शख्स प्रज्ञा ठाकुर को याद दिला रहा है कि आप एक जन प्रतिनिधि हैं..आपको फर्स्ट क्लास से सफर नहीं कर सकतीं। प्रज्ञा उससे कहती हैं कि मैं फर्स्ट क्लास में सफर कर सकती हूं।

प्रज्ञा ठाकुर की बातें सुन वह शख्स भड़क जाता है और कहता है कि, ‘आपको थोड़ी सी नैतिकता दिखानी चाहिए। आपको देखना चाहिए कि आपकी वजह से किसी एक को भी दिक्कत ना हो। आप नेता हैं। आपको शर्म आनी चाहिए कि आपके कारण 50 लोगों को दिक्कत हो रही है।’

‘शर्म आनी चाहिए’ पर आपत्ति जताते हुए प्रज्ञा ठाकुर उस शख्स से कहती हैं कि अपनी जुबान पर लगाम दो। इस पर वह शख्स जवाब देता है कि, ‘मेरी जुबान बिल्कुल सही है..मैं आपसे प्यार और इज्जत से कह रहा हूं। शर्म कोई अपमानजनक शब्द नहीं है।‘

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार शाम को दिल्ली से भोपाल आ रहीं थीं, लेकिन इस दौरान उनका क्रू के साथ सीट को लेकर विवाद हो गया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप है कि जो सीट उन्हें अलॉट हुई थी आखिर वक्त पर उसमें बदलाव कर दिया गया।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत पर स्पाइसजेट ने सफाई देते हुए बयान जारी कर कहा कि विमान में, पहली पंक्ति आपातकालीन पंक्ति सीट है और व्हीलचेयर वाले यात्रियों को आवंटित नहीं की जाती है। क्योंकि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी व्हीलचेयर के साथ आई थीं और एयरलाइन के माध्यम से बुकिंग नहीं की थी।

स्पाइसजेट ने लिखा कि फ्लाइट स्टाफ को इस तथ्य के बारे में पता नहीं था कि वह व्हीलचेयर यात्री हैं। क्रू ने सांसद प्रज्ञा को सुरक्षा कारणों से 2 ए/बी (गैर आपातकालीन पंक्ति) में सीट बदलने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER