पंजाब / शादी में दूल्हे ने किया ऐसा क्राइम मंडप से ले गई पुलिस, जानें पूरा मामला

Zoom News : Apr 26, 2021, 11:31 AM
Punjab: कोरोना वायरस ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। इसी के चलते पंजाब में भी वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है। प्रशासन की तरफ से लोगों को कोविड नियम मानने की हिदायत दी जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग कोरोना के खतरे को नहीं समझ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला पंजाब के जालंधर से आया है। जहां पर एक शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा थे। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो सख्त एक्शन लिया गया।   

पुलिस ने इस मामले में दूल्हे और उसके दादा को हिरासत में लेकर थाने ले आई। शादी के पंडाल में 100 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी थी, नियम के अनुसार शादी में 20 लोगों के लिए डिप्टी कमिश्नर से इजाजत लेनी जरूरी है। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उनके पास इस तरह की कोई भी परमिशन नहीं है। तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूल्हे और उसके दादा को सरकारी गाड़ी में बैठाया और थाने ले आई।

थाने में जब पुलिस ने दुल्हे और उसके दादा से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इतने लोग शादी में कैसे और कहां से आ गए उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। लकड़े ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिर्फ 20 लोगों को ही शादी में बुलाया था। इतने लोग कहां से आ गए उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है।

पुलिस ने लड़के और लड़की पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और दो घंटे बाद दूल्हे और उसके दादा को सख्त हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया। फिर दुल्हा अपनी दुल्हनिया को कार में लेकर अपने घर चला गया। अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी  मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मंदिर में विवाह का कार्यक्रम चल रहा है और यहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस मामले में लड़की और लड़के पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और दूल्हे और उसके दादा को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की गई थी। इसके बाद इन पर 188 के तहत मामला दर्ज कर जमानत देकर छोड़ दिया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER