बिजनेस फ्लैश बैक 2020 / 2020 में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

Zoom News : Dec 18, 2020, 07:33 PM
कोविड-19 ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को हिला का रख दिया है। विकास दर में भारी गिरावट आई है, लेकिन इस साल भारत कोविड से पूर्व दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था भी बना गया था। देश में कोरोना के कारण लगाए गए लॉक डाउन ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को कम कर दिया। फरवरी 2020 में भारत को पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया गया था। इसके साथ ही 2020 में बिजनेस के क्षेत्र में कई अन्य बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई।

तारीख - 18 . 02 . 2020 -

पांचवींं बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत-

इस साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उसने ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया। भारत अब खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है।

तारीख - 21 . 02 . 2020 -

सोनभद्र में सोने की खदान मिली -

भूवैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में लगभग 3000 टन सोने की दो खदानों के खोजे जाने का दावा किया। यह भारत के सोने के भंडार का लगभग पांच गुना हो सकता है।

तारीख - 18. 09 . 2020 -

किसान बिल २०२० हुआ पारित -

कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020, मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवाओं पर कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) अनुबंध विधेयक- 2020 व आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक-2020 लागू किया गया, इन तीनों बिलों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे हैं।

तारीख - 23. 09. 2020 -

आरबीआई की निगरानी में जमा-

बैंक नियमन (संशोधन) बिल-2020, जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सहकारी बैंकों को आरबीआई की निगरानी में लाया गया। आदर्श को-ऑपरेटिव जैसे घोटालों के बाद यह बेहद जरूरी हो गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER