Coronavirus India / भारत में कोरोना केस ढलान की ओर, फिर से बना नया रिकॉर्ड पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

Vikrant Shekhawat : Dec 14, 2020, 09:37 AM
Coronavirus India: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पास पहुंच गया है। यहां लगातार 15 दिनों से 40 हजार से कम कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। सात दिनों में दूसरी बार 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 27,071 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 336 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 30695 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और रूस के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में पांचवें नंबर पर है।

भारत में एक समय रोजाना करीब 90 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। अब रोजाना मामले घटकर 30 हजार के करीब आ रहे हैं। लेकिन अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। हर दिन मौत का आंकड़ा 300 से ज्यादा है।

संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पास

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 98 लाख 84 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 43 हजार 355 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 52 हजार हो गए। अब तक कुल 93 लाख 88 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 13 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 45 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8।55 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं।

मृत्यु दर और रिकवरी रेट

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 17 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1।45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी है। एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का आठवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER