India-China / नई-नई चालें चल रहे चीन को भारत ने दिया बड़ा झटका, UN में ECOSOC का सदस्य बना भारत

ABP News : Sep 15, 2020, 08:31 AM
नई दिल्ली: एलएसी पर सीमा विवाद और रोजाना नई-नई चालें चल रहे चीन को भारत ने अब बड़ा झटका दिया है। भारत को आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (CSW) के सदस्य के रूप में चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने आज सुबह ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

टीएस तिरुमूर्ति ने क्या ट्वीट किया है?

टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर जानकारी दी है, ‘’प्रतिष्ठित ECOSOC निकाय में भारत ने सीट जीती है। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।’’

आधे वोट भी नहीं जुटा पाया चीन

गौरतलब है कि कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के चुनाव में भारत के अलावा अफगानिस्तान और चीन ने भी भाग लिया था। इस चुनाव में भारत और अफगानिस्तान के पक्ष में 54 सदस्यों ने वोट किया। वहीं, चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया और भारत चुनाव जीतकर ECOSOC का सदस्य बन गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER