जयपुर / इंद्रजीत महांती को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

Dainik Bhaskar : Oct 04, 2019, 01:15 PM
जयपुर | बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश इंद्रजीत महांती को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। वे राज्य के 37वें मुख्य न्यायाधीश  होंगे। जस्टिस महांती मुख्य न्यायाधीश एस रविन्द्र भट्ट का स्थान लेंगे।

एस रविन्द्र भट्ट के सुप्रीम कोर्ट जाने से यह पद खाली हुआ था। जस्टिस इंद्रजीत महांती का जन्म 11 नवंबर, 1960 को उड़ीसा के कटक में हुआ। उन्होंने पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग से स्कूली शिक्षा लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की। उसके बाद इंग्लैंड के केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया। वे 1989 से 2006 तक उड़ीसा बार काउंसिल के सदस्य रहे और 30 मार्च 2006 को उड़ीसा हाई कोर्ट में जज बने। महांती 14 नवंबर 2018 को बॉम्बे हाई कोर्ट में जज नियुक्त हुए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER