IPL 2021 / आईपीएल में जलवा बिखेर रही हैं एंकर तान्या पुरोहित, दीवाने हुए क्रिकेट फैंस

Vikrant Shekhawat : Oct 05, 2021, 09:12 PM
IPL 2021 : आईपीएल 2021 में टी-20 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मेगा टी-20 लीग के रोमांच में चार-चांद लगा रही हैं एंकर तान्या पुरोहित (Tanya Purohit)। फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि आखिर ये हसीना है कौन? तो आइए हम आपको उनसे रूबरू करा रहे हैं।

कौन हैं तान्या पुरोहित?

तान्या पुरोहित (Tanya Purohit) मूल रूप से उत्तराखंड (Uttarakhand) के शहर श्रीनगर (Srinagar) की निवासी हैं, लेकिन अब वो अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए मुंबई (Mumbai) में रहती हैं।

यहां से की है पढ़ाई

तान्या पुरोहित (Tanya Purohit) ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी (Garhwal University) से मास कम्यूनिकेशन में एमए (MA in Mass Communication) किया है।

बॉलीवुड में एंट्री

तान्या पुरोहित (Tanya Purohit) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) स्टारर फिल्म 'एनएच10' (NH 10) में भी नजर आईं थी। उन्होंने न्यूज एंकर दीपक डोभाल (Deepak Dobhal) से शादी की है।

IPL 2021 में मचा रही हैं धमाल

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दौरान तान्या पुरोहित (Tanya Purohit) 'क्रिकेट लाइव' शो में एंकर का रोल अदा कर रही हैं। मौजूदा सीजन में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) तान्या के साथ इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

तान्या के दीवाने हुए फैंस

तान्या पुरोहित (Tanya Purohit) हिंदी भाषा में एंकरिंग करती हैं, क्रिकेट को लेकर उनकी जानकारी काफी अच्छी है। फैंस न सिर्फ उनकी नॉलेज, बल्कि खूबसूरती के भी दीवाने हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER