इंडिया / इसरो ने शेयर की चंद्रयान-2 के कैमरे से ली गई मून क्रेटर की 3डी तस्वीरें

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर मौजूद क्रेटर (गड्ढे) की चंद्रयान-2 के टेरेन मैपिंग कैमरा-2 (टीएमसी-2) से ली गई 3डी तस्वीरें शेयर कीं। इसरो ने ये भी बताया कि टीएमसी-2 ने चंद्रमा की पूरी सतह का डिजिटल एलिवेशन मॉडल तैयार करने के लिए 100 किलोमीटर की कक्षा से ये तस्वीरें ली हैं। इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया था।

नई दिल्ली | भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर मौजूद क्रेटर (Moon crater) (गड्ढे) की चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के टेरेन मैपिंग कैमरा-2 (टीएमसी-2) से ली गई 3डी तस्वीरें शेयर कीं। इसरो ने ये भी बताया कि टीएमसी-2 ने चंद्रमा की पूरी सतह का डिजिटल एलिवेशन मॉडल तैयार करने के लिए 100 किलोमीटर की कक्षा से ये तस्वीरें ली हैं। बता दें इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया था।

यह आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस प्रोजेक्ट पर सरकार के करीब 978 करोड़ रुपये खर्च आया था। इसरो द्वारा बुधवार को बताई गई छवियां और डेटा लगभग दो सप्ताह बाद आए क्योंकि अंतिम अपडेट 31 अक्टूबर को जारी किया गया था। चंद्रयान 2 द्वारा भेजी गई तस्वीरों में वह जगह भी दिखाई दे रही है जहां जीवन की संभावनाएं हैं। तस्वीरों में चांद की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे साफ देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों से भारतीय वैज्ञानिकों को आगे की खोज में काफी मदद होने वाली है।