बॉलीवुड / जान्हवी कपूर के लुक में आया बदलाव, सफेद रंग की ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज

AMAR UJALA : Feb 29, 2020, 04:47 PM
जान्हवी कपूर के लुक में आया बदलाव, सफेद रंग की ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज
जान्हवी कपूर के लुक में आया बदलाव, सफेद रंग की ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड डेस्क | जान्हवी कपूर हमेशा ही खूबसूरत और क्यूट अंदाज में नजर आती हैं। ड्रेस कैसी भी हो हर बार उनका लुक शानदार दिखता है। जिमवियर हो या एथिनिक वियर जान्हवी हर बार खूबसूरत नजर आती हैं। हर बार अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली जान्हवी इस बार सफेद रंग के बोल्ड आउटफिट में नजर आईं हैं। जिसमें उनका लुक शानदार दिख रहा है।

1 / 3
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

ग्रेजिया मैगजीन के कवर फोटो की लॉचिंग पर पहुंची जान्हवी ने सफेद रंग का आउटफिट कैरी किया था। व्हाइट पैंट और स्पैगेटी टॉप को पहने जान्हवी बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। साथ में पर्ल और गोल्डन नेकपीस उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

2 / 3
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

बता दें कि जान्हवी ने ग्रेजिया मैगजीन के कवर के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें जान्हवी के इंस्टाग्राम पर भी शेयर की गई है। जिसमें फ्लोरल प्रिंट का शर्ट और नीले रंग का जींस पहना हुआ है। इस तस्वीर में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

3 / 3
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

पिछले दिनों जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की थी। जिसे देखकर बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रेटीज ने कमेंट किए थे। वहीं जान्हवी की जल्दी ही फिल्म गुंजन सक्सेना रिलीज होने वाली है। ये फिल्म पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER