बॉलीवुड / जया बच्चन ने गुस्से में खोया आपा, फोटोग्राफर्स पर हुईं नाराज, यूजर्स बोले- ‘इतना एटीट्यूड क्यों?

Zoom News : Mar 17, 2022, 08:22 PM
बॉलीवुड | जया बच्चन सार्वजनिक रूप से कई बार अपना आपा खोती दिखी हैं। कभी वह पत्रकारों पर नाराजगी होती दिखती हैं तो कई बार वह फोटोग्राफर्स पर भड़कती दिखती हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता 17 मार्च को 48 साल की हो गईं। श्वेता की बर्थडे पार्टी में जया बच्चन पहुंचीं। इस दौरान पपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। जया कार में बैठी हुई थीं। पपराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे और वीडियो बना रहे थे। यह बात जया को पसंद नहीं आई और वह नाराज होती दिखीं।

जाहिर किया गुस्सा

सेलिब्रिटीज फोटोजर्नलिस्ट विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जया कार में बैठी हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है। तभी पपराजी उनकी कार के पास जाते हैं। यह देखकर जया गुस्से में आ जाती हैं और कार में बैठकर अपना गुस्सा जाहिर भी करती हैं। 

यूजर्स का रिएक्शन

जया बच्चन पहले भी कई बार नाराज दिखी हैं। ऐसे में यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने लिखा- ‘खड़ूस औरत है ये।‘ एक ने कहा, ‘ये हमेशा इगो में रहती है।‘ एक यूजर ने कहा, ‘आंटी इतना एटीट्यूड।‘ वहीं एक ने लिखा, ‘पता नहीं अमित जी कैसे झेल रहे हैं।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘जया बच्चन हमेशा घटिया रिएक्शन क्यों देती रहती हैं हर टाइम।‘

आने वाली फिल्म

जया बच्चन पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘की एंड का’ में दिखी थीं। 2016 में आई उस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। उनकी आने वाली फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी और धर्मेंद्र है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER