मनोरंजन / कन्नड़ ऐक्टर पुनीत राजकुमार का 46-वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन

Vikrant Shekhawat : Oct 29, 2021, 03:46 PM
मनोरंजन: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं। अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। जाने-माने एक्टर पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। पुनीत राजकुमार महज 46 साल के ही थे और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार ने 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। पुनीत राजकुमार के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सामने आते ही कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।  

इलाज के दौरान हुआ निधन 

शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। 

कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था।लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुनीत राजकुमार के निधन पर  कुछ ना कुछ जरूर लिख रहे हैं। एक्टर के निधन के कुछ ही देर बाद कर्नांटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

एरिका फर्नांडिस को लगा शॉक 

पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने ट्वीट करके पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी है। एरिका फर्नांडिस ने ट्विटर पर लिखा है, ‘इस वक्त मैं शॉक में हूं। इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। जो अपनी हेल्थ को लेकर इतना सजग रहता था...बहुत जल्दी चले गए पुनीत...। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अप्पू।’

एरिका और पुनीत राजकुमार का कनेक्शन 

एरिका के इस ट्वीट के बाद लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच में क्या कनेक्शन था? आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ फिल्म निन्निन्दाले में एरिका ने पुनीत राजकुमार के अपोजिट काम किया था। एरिका फर्नांडिस के अलावा सोनू सूद, बोनी कपूर, विवेक ओबेरॉय और हंसिका मोटवानी ने ट्विटर पर शोक प्रकट किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER