Bollywood / करणवीर बोहरा ने अपने होने वाले बच्चे को सुनाई 'भगवद गीता'

Zoom News : Sep 22, 2020, 06:03 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  पिछले महीने ही करणवीर बोहरा और उनकी वाइफ टीजे सिद्धू ने इंटरनेट पर अन्नोउंस किया था की वे दोनों अपने तीसरे बच्चे का इंतजार कर रहे है। जी हां, टीजे प्रेग्नेंट है और यह खबर सुनकर उन दोनों को ढेरो बधाई मिली। इस से पहले करणवीर और टीजे की ट्विन बेटियां है जिनका नाम है विएन्ना और राया बेल्ला। अब करणवीर और उनकी वाइफ टीजे अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और उन्होंने अपने बच्चे को सुनाई भगवद गीता।

करणवीर ने एक फोटो शेयर की जिसमे उनकी माँ भगवद गीता पढ़ रही हैं और साथ में करणवीर और टीजे बैठकर सुन रहे है। इसके साथ उन्होंने लिखा ,"मेरी माँ मधु ने हमारे आने वाले बच्चे के लिए भगवद गीता पढ़ना शुरू किया। हमें बताया गया है की प्रेगनेंसी के दौरान माँ जो कुछ भी सुनती है या सोचती है, वह सब बच्चे तक पहुंच जाता है। जब बच्चा आपके अंदर बढ़ रहा होता है तोह वह अपनी माँ की सभी फीलिंग्स को समझ सकता हैं।

गीता भगवान् कृष्णा और अर्जुन के बीच की बात चीत है जब वे दोनों कुरुक्षेत्र के मैदान में महाभारत के लिए अग्रसर हो रहे थे।  यह हम इंसानो की ज़िन्दगी को पूरी तरह से दर्शाती है, हमारे पैदा होने से हमारे मरने तक, हमारी सोच, हमारा  कर्मा, हमारी स्वार्थपरता, औरतो की इज्जत और बहुत कुछ हमे सिखाती है। इसके साथ साथ, अभिमन्यु के बारे में तोह हम सब  जानते है, कैसे उसने अपनी माँ के अंदर रहते ही युद्ध के लिए जरुरी कुशलता सीख ली थी। प्रेगनेंसी का टाइम एक बच्चे को सिखाने का बहुत अच्छा समय है, ऐसे में बच्चे को भगवद गीता सुनाना  बहुत ही लाभदायक है।"

करणवीर ने साल 2006 में टीजे से शादी की थी और साल 2016 में उनकी ट्विन बेटियां हुई थी। विएन्ना और राया बेल्ला दोनों ही इंटरनेट स्टार बन गयी थी जब वे दोनों बिग बोस के सीजन 12 में करणवीर से मिलने बिग बोस हाउस गयी थी। उनकी माँ टीजे उन् दोनों की दिन भर की एक्टिविटीज को इंटरनेट पर शेयर करती रहती है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

वर्कफ़्रंट पर, करणवीर को आखरी बार ज़ी5 के वेब शो ' कैसिनो' में देखा गया था। इस शो से करणवीर ने डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखा था। इस थ्रिलर को हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट किया था और इसमें करणवीर के साथ मंदना करीमी और सुधांशु पांडेय लीड रोल में नजर आये थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER