लोग उन्हें जब हैप्पी होली बोलते हैं तो करीना कोई जवाब नहीं देतीं और आगे बढ़ जाती हैं। वीडियो में आगे नजर आता है कि करीना एक बंगले से बाहर आती हैं और उनकी दो फीमेल फैंस उनके पीछे-पीछे चलते हुए उनसे सेल्फी की डिमांड करने लग जाती हैं। वीडियो में पहले करीना फैंस की डिमांड को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ती हैं लेकिन जैसी ही वह गेट के बाहर निकलती हैं उनकी फैंस उनसे लगातार सेल्फी की डिमांड करते हुए आगे आती हैं। मीडियो को देखते ही करीना उनके साथ सेल्फी क्लिक तो करा लेती हैं लेकिन वह किसी बात से इतनी नाराज होती हैं कि उनका गुस्सा उनके चेहरे पर साफ दिखाई देता है। वीडियो में वह फैंस को डांटते हुए दिख रही हैं।
करीना की यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स करीना के इस अंदाज को बहुत ही गलत करार देते हुए उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। करीनी के इस व्यवहार को देखकर एक यूजर ने लिखा- इतना ईगो। वहीं दूसरे ने लिखा- एरोगेन्स एक अलग ही लेवल पर है। सिर्फ 2 ही लड़कियां थीं जो सेल्फी मांग रही थीं, कोई बहुत बड़ी भीड़ नहीं थी। बाकी अधिकतर कमेंट्स में लोगों ने करीना को सो कॉल्ड स्टार और बहुत बुरे बर्ताव वाली कहा है।
