बॉलीवुड / करिश्मा कपूर ने वर्कआउट के बाद फ्लॉन्ट किए अपने ऐब्स, फोटो हुई वायरल

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती हैं। तस्वीर में उनकी फिटनेस को देखकर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी हैरान हैं।

बॉलीवुड: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती हैं। तस्वीर में उनकी फिटनेस को देखकर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी हैरान हैं। 

फोटो में करिश्मा कपूर मिरर के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक स्पॉर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहन रखा है। तस्वीर में उनके ऐब्स साफ नजर आ रहे हैं। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बर्न। #मार्च डायरीज।'  उनकी इस तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है

करिश्मा की तस्वीर पर माहीप कपूर और सिंगर कनिका कपूर ने फायर इमोजी शेयर किया है। वही, फैन्स उन्हें हॉट कह रहे हैं और उनके फिल्मों में वापसी करने की डिमांड कर रहे हैं। 

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करिश्मा के पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'आप दिल तो पागल में जैसी दिखती थी, वैसी ही दिखती हैं।' वही सिंगर-एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने कॉमेंट किया, 'आपने दिल तो पागल है मूवी की याद दिला दी।' मालूम हो कि मूवी दिल तो पागल है के लिए करिश्मा कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी।

बताते चले कि करिश्मा कपूर पिछली बार साल 2018 में रिलीज फिल्म जीरो में नजर आई थीं। शाहरुख खान की इस फिल्म में उन्होंने स्पेशन अपीयरेंस दिया था। पिछले साल करिश्मा ने आल्टबालाजी की सीरीज मेंटलहुड में काम किया था। सीरीज में उन्होंने छोटे कस्बे की एक महिला का रोल प्ले किया था, जो तीन बच्चों की मां होती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER