बॉलीवुड / हनीमून पर गई थीं करिश्मा कपूर, पति ने एक रात के लिए कर डाला था दोस्तों से एक्ट्रेस का सौदा

Jansatta : Apr 08, 2020, 11:27 AM
बॉलीवुड डेस्क | एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी। करिश्मा ने अपने करियर में लाइन से हिट फिल्में दी थीं। करिश्मा ने जीत, जानवर, हीरो नंबर 1, कुली नंबर वन, राजा बाबू , साजन चले ससुराल, जुड़वां, दिल तो पागल है, बीबी नंबर 1, राजा हिन्दुस्तानी जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्में दीं। साल 2003 में करिश्मा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से लवमैरेज की। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। हालांकि साल 2012 में एक्ट्रेस ने एक फिल्म भी की थी- डेंजरस इश्क। इसके बाद करिश्मा फिल्मों से गायब ही हो गईं। एक्ट्रेस बताती हैं कि उस रोज उनके जीवन में काफी उठापटक चल रही थी। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति उनके साथ मारपीट किया करते थे। ऐसे में कई बार उन्हें मेकअप के जरिए निशान छिपाने पड़ते थे।

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती रही हैं। लेकिन दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी के बाद से ही उनका स्टारडम कहीं पीछे छूट गया। एक्ट्रेस फिल्मों में कम दिखने लगीं, नए प्रोजेक्ट्स भी साइन करने बंद कर दिए।

करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस को शादी के बाद काफी प्रताड़िना झेलनी पड़ी थी। करिश्मा उस वक्त मेकअप के जरिए मार के जख्मों को छिपाया करती थीं। वहीं करिश्मा ने ये भी बताया था कि उनके हनीमून पर (उस वक्त) पति ने दोस्तों के साथ मिलकर करिश्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया था।

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बताती हैं कि शादी के कुछ साल तक तो सब बढ़िया था लेकिन 5 से 6 साल बीत जाने के बाद संयज औऱ करिश्मा के बीच खटपट शुरू हो गई। 2003 में करिश्मा कपूर और संजय की शादी हुई थी। वहीं यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया औऱ साल 2016 में करिश्मा संजय से अलग हो गईं।

करिश्मा औऱ संजय जब हनीमून पर गए थे। तभी से उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हनीमून पर संजय ने अपनी बीवी करिश्मा का सौदा अपने दोस्तों से करने की कोशिश की थी। संजय ने करिश्मा को दोस्तों के साथ सोने के लिए कहा था।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था- 'संजय हाई टेंपर है वह छोटी छोटी बात पर हाईपर होता था औऱ मारपीट शुरू कर देता था।' वहीं यह भी बताया गया कि करिश्मा की सास का भी उनसे व्यवहार अच्छा नहीं था। करिश्मा को नजरबंद किया जाता था। उनका देवर एक्ट्रेस पर नजर रखता था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER