मुंबई / KBC 11, रिलीज हुआ 'कौन बनेगा करोड़पति 11' का पहला Promo, अमिताभ बच्चन ने दिखाया शो का नया सेट

गुलाबो सिताबो' की शूटिंग पूरी करके अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अब कौन बनेगा करोड़पति की तैयारियों में जुट गए हैं। अमिताभ ने खुद अपने शो का पहला लुक रिवील किया। हर साल अमिताभ बच्चन छोटे परदे पर केबीसी होस्ट करते नजर आते हैं। अमिताभ के इस शो को लोग बहुत पसंद करते हैं। अमिताभ की आवाज और पर्समनैलिटी इस शो को और भी खूबसूरत बना देती है। सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने सोमवार को शो कौन बनेगा करोड़पति का पहला प्रोमो रिवील किया।

मुंबई: 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग पूरी करके अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अब कौन बनेगा करोड़पति की तैयारियों में जुट गए हैं। अमिताभ ने खुद अपने शो का पहला लुक रिवील किया। हर साल अमिताभ बच्चन छोटे परदे पर केबीसी होस्ट करते नजर आते हैं। अमिताभ के इस शो को लोग बहुत पसंद करते हैं। अमिताभ की आवाज और पर्समनैलिटी इस शो को और भी खूबसूरत बना देती है।

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने सोमवार को शो कौन बनेगा करोड़पति का पहला प्रोमो रिवील किया और इस बात की जानकारी दी कि 19 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार ये शो हर रात 9 बजे आएगा। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इस बार केबीसी का सेट पहले से बड़ा और शानदार बनाया गया है। अमिताभ प्रोमो में कहते दिख रहे हैं- सोनी वालों ने सब नया बनाया है, जब सेट पर इतना स्टाइल है तो मेरी एंट्री भी थोड़ी स्टाइल होनी चाहिए। अच्छा लगा ना? बहुत मजा आएगा 19 तारीख को जब हम और आप मिलकर खेलेंगे कौन बनेगा करोड़पति सिर्फ सोनी पर।

कौन बनेगा करोड़पति पहली बार 3 जुलाई सन् 2000 में ऑनएयर हुआ था। 11 में से 10 सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है, सिर्फ कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 3 शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER