KGF Chapter 2 / संजय दत्त का 'अधीरा' का लुक हुआ रिलीज, 'कांचा चीना' से भी लग रहे ज्यादा खतरनाक

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों का 'केजीएफ: चैप्टर 1 को जमकर प्यार मिला था, और फैन्स को यश का अंदाज खूब भाया था। अब उनके प्रशंसक 'केजीएफ: चैप्टर 2 में रॉकी भाई की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं, अब फिल्म के दूसरे पार्ट में एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। संजय दत्त फिल्म में 'अधीरा' का किरदार निभाएंगे।

बॉलीवुड डेस्क | भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों का 'केजीएफ: चैप्टर 1 (KGF: Chapter 1)' को जमकर प्यार मिला था, और फैन्स को यश का अंदाज खूब भाया था। अब उनके प्रशंसक 'केजीएफ: चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2)' में रॉकी भाई की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं, अब फिल्म के दूसरे पार्ट में एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। संजय दत्त (Sanjay Dutt) फिल्म में 'अधीरा' का किरदार निभाएंगे। हाल ही में 'केजीएफ: चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2)' में 'अधीरा' का लुक रिलीज हुआ है। इस लुक में एक्टर काफी खतरनाक लग रहे हैं। 

संजय दत्त (Sanjay Dutt) का यह लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। बता दें, इससे पहले फिल्म 'अग्निपथ' में संजय दत्त ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने 'कांचा चीना' का रोल निभाया था। फिल्म में उनका खतरनाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब ऐसे में 'अधीरा' के किरदार में संजय दत्त अपनी एक्टिंग से जान फूंकते नजर आएंगे। 

अपने लुक का फोटो शेयर करते हुए संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कैप्शन में लिखा, "इस फिल्म में काम करना बेहद गर्व की बात है, इससे अच्छा तोहफा अपने जन्मदिन पर मैं और क्या मांग सकता हूं। फैन्स के प्यार और उनके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" बता दें, एक्टर संजय दत्त आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर को हर कोई उनके बर्थडे पर ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER