विशेष / सिर्फ एक रात के लिए करते हैं किन्नर शादी, जानिए किससे और क्यों, पढ़े पूरा सच

Zoom News : Jan 11, 2021, 10:42 AM
विशेष | किन्नर के विषय में हम सभी जानते हैं। उनसे जुड़ी एक कथा के अनुसार आजतक वे एक ऐसी परंपरा निभा रहे हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। वास्तव में किन्नर एक रात के लिए शादी करते हैं।

आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि किन्नर किसी और से नहीं बल्कि अपने ही देवता से एक रात के लिए शादी करते हैं। इनके देवता का नाम है इरावन जो कि अर्जुन और नाग कन्या उलूपी की संतान हैं।

माना जाता है कि महाभारत युद्ध से पहले पांडवों ने मां काली की पूजा की जिसमें एक राजकुमार की बलि होनी थी। कोई भी राजकुमार जब आगे नहीं आया तो इरावन ने कहा कि वह बलि के लिए तैयार है। लेकिन उसने एक शर्त रख दी कि वह बिना शादी किए बलि नहीं चढ़ेगा।

पांडवों के पास समस्या यह आ गई कि एक दिन के लिए कौन सी राजकुमारी इरावन से विवाह करेगी और अगले दिन विधवा हो जाएगी। इस समस्या का समाधान श्री कृष्ण ने निकाला। श्री कृष्ण स्वयं मोहिनी रूप धारण करके आ गए और उन्होंने इरावन से विवाह किया। अगले दिन सुबह इरावन की बलि दे दी गई और श्री कृष्ण ने विधवा बनकर विलाप किया। उसी घटना को याद कर किन्नर इरावन को अपना भगवान मानते हैं और एक रात के लिए विवाह करते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER