बॉलीवुड / केआरके ने रिव्यू में अक्षय कुमार की 'राम सेतु' की उड़ाई धज्जियां, लिखा- 'पैसे कमाने के लिए...'

Zoom News : Oct 25, 2022, 08:53 PM
बॉलीवुड | अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। राम सेतु में अक्षय पुरात्व विशेषज्ञ बने हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिले जुले रिएक्शन मिले हैं। अब खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल आर खान (केआरके) ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें राम सेतु कैसी लगी। केआरके खुलकर बॉलीवुड एक्टर्स पर निशाना साधते रहते हैं। राम सेतु के बारे में उन्होंने कहा कि यह अक्षय के करियर की खराब फिल्मों में से एक है।

फिल्म को कहानी को बताया बकवास

केआरके ने कहा कि अक्षय ने इतिहास का कबाड़ा कर दिया है। राम सेतु का नाम उन्होंने पैसे बनाने के लिए किया है। केआरके लिखते हैं, ‘हे भगवान, अक्षय कुमार ने रोबोट की मदद से इतिहास का कचुंबर ना दिया। अक्की भाई ने राम सेतु को आतंकवादियों से बचाया जो हमारे इतिहास को खत्म करने के लिए इसे नष्ट करना चाहते थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि अक्की पैसा कमाने के लिए रामसेतु के नाम पर इतनी बकवास फिल्म बना सकते हैं।‘ 

अक्षय पर केआरके का निशाना

केआरके ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ‘अक्की को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने राम सेतु का नाम अपने निजी एजेंडे के लिए और जनता को बेवकूफ बनाने के लिए किया है। लोगों को इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए।‘

थैंक गॉड के साथ राम सेतु की टक्कर

बता दें कि दिवाली की छुट्टी के मौके पर राम सेतु को रिलीज किया गया है। शुक्रवार को ही अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर थैंक गॉड भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि राम सेतु, थैंक गॉड से आगे है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER