First time Sex / क्या पहली बार सेक्स करने से भी लड़की प्रेगनेंट हो सकती है?

Zoom News : Feb 20, 2021, 10:46 PM
First time Sex: क्या पहली बार शारीरिक संबंध बनाने पर गर्भ ठहर सकता है? अगर आपके भी मन में यह सवाल है तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि आखिर एक महिला प्रेग्नेंट कब और कैसे होती है। बहुत से युवा यौन शिक्षा की बुनियादी नींव को समझते हैं, लेकिन एक बड़ा वर्ग आज भी ऐसा है जिनको यौन संबंध के बारे में सही से नहीं पता है या यूं कहें कि आज भी ग़लत धारणाएं उनके चारों तरफ घूम रहीं हैं जिसे वह सच मान बैठे हैं।

अगर कोई यह पूछता है कि क्या पहली बार में कोई महिला प्रेगनेंट हो सकती है? तो इसका सीधा सा जवाब है कि हां, पहली बार सेक्स करने पर महिला गर्भवती हो सकती है। कभी भी ओव्यूलेशन होने पर गर्भधारण हो सकता है।

कैसे होता है गर्भधारण

जब महिला के डिंब (अंडा) पुरुष के स्पर्म में मिले शुक्राणु से मिलते हैं तो ऐसे में गर्भधारण होता है। पुरुषों के स्पर्म से निकले शुक्राणु को महिला के शरीर में मौजूद फैलोपियन ट्यूब्स तक पहुंचने में 45 मिनट से लेकर 12 घंटे तक लग जाते हैं। शुक्राणु आपके शरीर के अंदर लगभग 7 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। वैसे प्रेग्नेंट होने का अच्छा समय ओव्यूलेशन से 5 दिन पहले का और ओव्यूलेशन के दिन का माना जाता है। कुछ सर्वे में पाया गया है कि ओव्यूलेशन के 2 दिन बाद भी महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि ओव्यूलेशन के समय अंडाशय एक परिपक्व अंडा रिलीज करता है। जब पुरुष अपना स्पर्म महिला की योनि में रिलीज करता है तो इस दौरान यह अंडा गर्भाशय के रास्ते में फैलोपियन ट्यूब तक अपना रास्ता बनाता है। ऐसे में महिला प्रेगनेंट हो सकती है।

प्रेग्नेंट होने की संभावना बहुत कम

हालांकि कुछ अध्ययन के अनुसार यह भी बताया गया है कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंट होने की संभावना बहुत कम होती है। किसी महिला का प्रेग्नेंट होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपके और आपके साथी के बीच में किस प्रकार का सेक्स हुआ है। किसी महिला का प्रेग्नेंट होना कई बातों पर निर्भर करता है। आपके रिप्रोडक्टिव ऑर्गन सक्रिय नहीं है तो आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। 

तो बढ़ जाती है संभावना

इसी के साथ ही अगर किसी पुरुष का स्पर्म पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है तो भी वह किसी महिला को प्रेग्नेंट नहीं कर पाते। प्रेग्नेंट होने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि दोनों ही साथी एक अच्छा ऑर्गेज्म प्राप्त करें। एक अध्ययन के अनुसार, अगर कोई पार्टनर्स महीने में 13 बार शारीरिक संबंध बना रहे हैं तो उनके प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती है।

प्रेगनेंट होने के लक्षण

अगर आप पहली बार शारीरिक संबंध बनाने पर प्रेगनेंट हो गई हैं तो इसके कई लक्षण हो सकते हैं। महिलाओं की ब्रेस्ट हैवी हो जाते हैं। यह बहुत ही सामान्य लक्षण माना जाता है। इस दौरान ब्रेस्ट के ऊतक, हार्मोन्स के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं। प्रेगनेंट होते ही महिलाओं में हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं। साथ ही उनके निप्पल का रंग भी बदलने लगता है। इस दौरान निप्पल का रंग और ज्यादा गहरा हो जाता है।

आप प्रेगनेंट हैं या नहीं?

आपने फिल्मों और असल में भी देखा होगा कि शादी के कुछ समय बाद जब दुल्हन उल्टी करती है या उसे बार बार उल्टी करने का मन करता है तो लोग इसे खुशखबरी का नाम दे देते हैं। यह भी एक लक्षण हैं जिससे पता लगता है कि आप प्रेगनेंट हैं। हालांकि, सेक्स करने के बाद आप टेस्ट करा सकती हैं और यह पता लगा सकती हैं कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER