नई दिल्ली / विधानसभा चुनाव तिथि घोषित : दीपावली से पहले ही पूरे हो जाएंगे ह​रियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव

Zoom News : Sep 21, 2019, 01:13 PM
चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। 27 सितम्बर को चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नामांकन भरने शुरू हो जाएंगे। 4 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी। 5 अक्टूबर को नामांकन की छंटनी और 7 तक नामवापसी होगी। 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम निर्धारित कर दिया जाएगा।

इंडिया / By Election एक लोकसभा और 64 विधानसभा क्षेत्रों में भी होंगे उप चुनाव, यह रहेगा कार्यक्रम

हरियाणा
यहां कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। यहां 1 करोड़ 82 लाख 98,714 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां से 19 हजार 425 मतदान बूथ होंगे।

महाराष्ट्र 
यहां 288 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। 29 अनुसूचित जाति और 25 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यहां 8 करोड़ 95 लाख 62 हजार 706 मतदाता वोट डालेंगे। 95,473 बूथों पर चुनाव होंगे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER