कोरोना वायरस / कोरोना पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कई पाबंदियों का किया ऐलान, जाने क्या?

Zoom News : Mar 27, 2021, 09:00 PM
मुंबई: महाराष्ट्र की दूसरी लहर का कहर रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को कई आदेश जारी किए हैं। इसके तहत  राज्य में मॉल, रेस्तरां और बगीचे आज (27 मार्च) से रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे। समुद्र तटों तक पहुंच भी प्रतिबंधित रहेगी। सरकार ने कहा है कि जो भी लोग घर से बाहर बिना मास्क के देखे जाएंगे उनसे 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा तो सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने 27 मार्च से सभी तरह के सामाजिक जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया है। नाटक थियेटरों को बंद किया गया, लेकिन रात में भोजन की होम डिलीवरी की छूट दी गई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER