Maharashtra Political Crisis / महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट कल, टेस्ट की डेडलाइन कल शाम 5 बजे तक

Zoom News : Jun 29, 2022, 12:08 PM
Maharashtra Political Crisis :  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट के लिए बोल दिया है। ये कल होगा और डेडलाइन है गुरुवार शाम 5 बजे तक की। इस खबर के आते ही सियासी हलचल तेज है। सबसे पहले शिंदे ने गुट के साथ गुवाहाटी से आज रवाना होने की घोषणा कर दी। पहले गाेवा जाएंगे। वहां होटल ताज कन्वेंशन में 71 कमरे बुक हैं। कल ये लोग मुंबई निकलेंगे।

इधर, शिवसेना आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और कोर्ट ने भी अर्जी मान ली। सुनवाई आज ही शाम 5 बजे होगी। उससे पहले भाजपा आज शाम अपने विधायकों की बैठक करेगी। ताकि कल के तय फ्लोर टेस्ट की तैयारी कर सके। अभी और भी बहुत से आज-कल आने बाकी हैं।

महाराष्ट्र सियासत के बड़े अपडेट्स...

फ्लोर टेस्ट पर रणनीति बनाने के लिए बीजेपी ने दोपहर दो बजे फडणवीस के सरकारी आवास सागर बंगले पर कोर कमेटी की बैठक बुलाई।

BJP ने आज आज शाम मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में पार्टी विधायकों की मीटिंग बुलाई है।

एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने सिल्वर ओक पहुंचे कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री बाला साहेब थोराट। इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता दिलीप वलसे पाटिल और जयंत पाटिल भी पवार से मिलने पहुंचे थे।

सियासी घमासान का बड़ा बयान...

संजय राउत बोले- 12 विधायकों के निलंबन का मामला कोर्ट में चल रहा है और ऐसे में राज्यपाल सेशन बुला रहे हैं, जो गलत है। वे इसी मौके की राह देख रहे थे। राज्यपाल पर भी इस फैसले के लिए कहीं से दबाव पड़ा होगा। परदे के पीछे कौन खेल रहा है, सभी देख रहे हैं।

भाजपा ने दिया शिंदे गुट को डिप्टी सीएम और मंत्री पदों का ऑफर

सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से देखिए महाराष्ट्र का सियासी संकट...

फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?

सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई के दौरान शिवसेना के वकील देवदत कामत ने फ्लोर टेस्ट का जिक्र किया था, जिस पर कोर्ट ने कहा इस पर हम कुछ नहीं कह रहे हैं। अगर, ऐसा कुछ हुआ तो आप कोर्ट आ सकते हैं। शिंदे ने 16 विधायकों को सदस्यता रद्द की नोटिस और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे को लेकर याचिका दाखिल की है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER