महाराष्ट्र / शख्स ने चॉकलेट देने के बहाने घर पर बुलाकर 9-वर्षीय बच्ची का नागपुर में किया रेप

पुलिस ने बताया है कि नागपुर (महाराष्ट्र) में एक शख्स को एक 9-वर्षीय बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने घर पर बुलाकर उसका रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नंदनवन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "लड़की ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया था...शख्स पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।"

नागपुर: नागपुर के नंदनवन इलाके में चॉकलेट देने का वादा करके नौ साल की लड़की को अपने घर में बुलाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार की है और उस वक्त लड़की खेल रही थी।

नंदनवन थाने के अधिकारी ने बताया, ‘लड़की ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। हमने आरोपी दशरथ मश्राम (45) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो कानून के महत मामला दर्ज किया गया है।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER