Crime / बकरी चराने गई नाबालिग को जबरन गन्ने के खेत ले जाकर किया रेप

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तजा मामला प्रदेश के पीलीभीत का है। बताया जा रहा है कि जिले की पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र में रिश्‍तेदार द्वारा नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से रेप करने का मामला दर्ज किया है। गजरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तजा मामला प्रदेश के पीलीभीत का है। बताया जा रहा है कि जिले की पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र में रिश्‍तेदार द्वारा नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से रेप करने का मामला दर्ज किया है।

गजरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।

उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि नाबालिग के माता- पिता बरेली में रहकर मजदूरी करते हैं। नाबालिग अपने भाई और दादा के साथ यहां रहती है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर दोपहर बाद 3 बजे उनकी बेटी पड़ोस में बकरी चरा रही थी, तभी गांव का ही रिश्‍तेदार सूरजपाल जबरन उसे उठा कर गन्ने के खेत में ले गया और रस्सी से उसके हाथ-पैर बाँधकर उसके साथ रेप किया।

उसके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER