लोकल न्यूज़ / AMU के शताब्दी समारोह में मोदी ने कही ये बड़ी बात... जानिए

Zoom News : Dec 22, 2020, 12:06 PM
अलीगढ़.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर डाक टिकट भी जारी किया। मोदी ने कहा- सबसे पहले आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि AMU के शताब्दी समारोह में मुझे जुड़ने का मौका दिया। तमाम विभागों की बिल्डिंग खूबसूरती से सजाई गई हैं। ये भारत की अमूल्य धरोहर हैं। AMU से तालीम लेकर निकले लोग आज दुनिया के सैकड़ों देशों में छाए हुए हैं।


AMU ने लोगों को नई सोच दी:

मुझे विदेश यात्रा के दौरान यहां के एल्युमिनाई मिलते हैं। वे यहां के कैंपस से हंसी-मजाक और शेरो-शायरी का नया अंदाज लेकर जाते हैं। 100 साल के इतिहास में AMU ने कई लोगों को संवारा है, लोगों को नई सोच दी है। मैं सभी लोगों के नाम लूंगा तो समय कम पड़ जाएगा। AMU की पहचान वो मूल्य रहे हैं, जिन पर सर सैयद अहमद खान ने यूनिवर्सिटी की स्थापना की। उनके जरिए मैं देश के हर टीचर का अभिनंदन करता हूं।


5 दशक के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री AMU के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है। इससे पहले 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने AMU के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था।


1920 में यूनिवर्सिटी बना कॉलेज:

मोहम्डन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज एक दिसंबर 1920 को राजपत्र अधिसूचना के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बन गया था। उसी साल 17 दिसंबर को AMU का औपचारिक रूप से एक यूनिवर्सिटी के रूप में उद्घाटन किया गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER