देश / कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर

Zoom News : Feb 21, 2021, 07:10 AM
कासगंज मामले के मुख्य आरोपी मोती सिंह को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने उसके पास से इंस्पेक्टर की गायब पिस्टल भी बरामद कर ली है। मोती सिंह सिढ़पुरा पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल की हत्या करने और इंस्पेक्टर को बुरी तरह से घायल करने की घटना का मुख्य आरोपी था। घटना के दिन से ही फरार चल रहा मोती पिछले कई दिनों से तलाश कर रहा था।

मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही थी। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। देर रात कासगंज की घटना के एक लाख इनामिया मोती सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया। उन्हें मुठभेड़ के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले कासगंज मामले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में मोती के मामा को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि कासगंज के थाना सिढ़पुरा में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गए यूपी पुलिस के सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। वहीं, इस हमले में इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को इस मामले में मुख्य आरोपी मोती सिंह की तलाश थी।

मामले की मुख्य आरोपी की मां रूपमती पहले ही गिरफ्तार हो चुकी थी। आरोपी महिला की गिरफ्तारी पुलिस ने तब की थी जब वह सरवाल के पास जिले को छोड़ने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने महिला से भाला भी बरामद किया है, जिससे सिपाही देवेंद्र सिंह मारा गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER