Bollywood / फोटोज के चक्कर में भटका मौनी रॉय का ध्यान, पैर फिसला और फिर...

Zoom News : Oct 29, 2022, 06:37 PM
Bollywood | मौनी रॉय हाल ही में मुंबई में स्पॉट की गईं। इस दौरान मौनी ने मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर पोज देना शुरू कर दिया। मौनी कैजुअल लुक में थीं। उन्होंने एनिमल प्रिंट की पैंट और ब्लैक टी शर्ट पहनी था। इसके साथ ही ब्लैक सनग्लासेस भी पहने थे। पोज देने के बाद जैसे ही मौनी अंदर के लिए जाती हैं तो उनका पैर फिसल जाता है। वह गिरते-गिरते बचती हैं। बैलेंस संभालकर फिर मौनी अंदर चली जाती हैं। मौनी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो कोई उन्हें ध्यान रखने को बोल रहा है। एक ने कमेंट किया, और लगाओ काला चश्मा और स्टाइल। तो एक ने कहा कि ध्यान रखा करो अपना। वहीं फैंस कमेंट कर रहे हैं कि आशा है कि आपको लगी ना हो।

मौनी के बारे में बता दें कि हाल ही में वह तुर्की में पति सूरज के साथ वेकेशन पर गई थीं। इस दौरान दोनों ने वहीं पर दिवाली सेलिब्रेट की। उससे पहले मौनी ने अपना पहला करवा चौथ भी सेलिब्रेट किया और इस दौरान की उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

मौनी की प्रोफेशनल लाइफ

मौनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। इस फिल्म में मौनी ने जुनून का नेगेटिव किरदार निभाया था फिर भी दर्शकों को खूब भाया। मौनी के काम की खूब तारीफ हुई। 

इतना ही नहीं उनकी परफॉर्मेंस को तो आलिया भट्ट से ज्यादा अच्छा बताया जा रहा था। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन अहम किरदार में थे।

मौनी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह अब माया जाला में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म में मौनी का किरदार क्या है और कहानी क्या है इस बारे में नहीं पता।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER