Viral Video / जब मुंबई की सड़कों पर उतरा रावण, लोगों को बताई हेलमेट की अहमियत

Zoom News : Oct 07, 2022, 07:17 PM
Viral Video | हेलमेट पहनने के लिए मुंबई पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ नया करती रहती है। इस बार दशहरे के मौके पर भी मुंबई पुलिस ने कुछ नए अंदाज में लोगों को जागरूक किया। दशहरे के अवसर था तो इसके लिए उसने 'लंकापति रावण' का सहारा लिया। मुंबई पुलिस ने शहर की सड़कों पर लोगों को जागरूक करने के लिए किसी और नहीं बल्कि 'रावण' को ही उतार दिया। दशानन शहर की सड़कों पर लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करते दिखे। मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। 

मुंबई पुलिस की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक आदमी रावण को रावण के किरदार में देखा जा सकता है। विजयदशमी वाले दिन शेयर किए गए वीडियो में रावण को घर से निकलते और बुलेट पर जाते हुए देखा जा सकता है। जाते-जाते रेड लाइट पर रावण को एक आदमी मिलता है जो कि बिना हेलमेट की गाड़ी चलाता हुआ नजर आ रहा है। उसने हेलमेट को पहनने की बजाय गाड़ी में लटका रखा है। 

शख्स को बिना हेलमेट देख रावण बना शख्स इशारे में बात करता है। पूछता है हेलमेट क्यों नहीं पहना। शख्स जवाब देता है कि अरे जरूरत नहीं है। इसके बाद रावण पूछता है कि अरे मूर्ख, मेरे दस है तेरे कितने? इतना सुन शख्स का चेहरा उतर जाता है। मुंबई पुलिस बड़े त्योहारों पर अक्सर ऐसे वीडियो का सहारा लेती रहती है। पहले भी वो कई मौकों पर कुछ मजेदार वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक कर चुकी है।

मुंबई पुलिस की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। लोगों का कहना है कि दशहरा के मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए इससे बढ़िया वीडियो और कुछ नहीं हो सकता है। रावण की ओर से मेरे दस, तेरे कितने? का मतबल बहुत बड़ा है। यहां पर रावण के कहने का मतलब है कि उसके तो दस सिर लेकिन आपके पास तो केवल एक ही है। ऐसे में रोड पर चलते समय खतरा मोल लेना ठीक नहीं है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER