Asian Games 2023 / भारत की उम्मीदों पर खड़े उतरे नीरज चोपड़ा- जीता दूसरा एशियन गोल्ड, सिल्वर भी भारत की झोली में

Zoom News : Oct 04, 2023, 06:16 PM
Asian Games 2023: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 के जैवलिन थ्रो फाइनल मुकाबले में भारत को दो मेडल मिले। इस इवेंट में जहां भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारत के ही किशोर कुमार जेना सिल्वर जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि नीरज का ये लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल था। वहीं किशोर ने भी अपना पर्सनल बेस्ट निकालते हुए सिल्वर पर कब्जा किया। इन दोनों खिलाड़ियों के मेडल के चलते अब एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 81 पहुंच चुकी है। 

पहले राउंड से ही नीरज सबसे आगे

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो फाइनल के पहले राउंड से ही सबसे आगे रहे। इस इवेंट में नीरज का पहला थ्रो टैकनिकल दिक्कतों के चलते काउंट नहीं हुआ। जिसके बाद ये थ्रो नीरजन ने फिर से लिया और 82.38 की दूरी तय की। वहीं इसी इवेंट में भारत के किशोर कुमार जेना ने अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर फेंका। वहपहले राउंड में दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा दूसरे राउंड में नीरज 84.49 मीटर फेंकने में कामयाब रहे। जोकि उनके पहले थ्रो से भी काफी आगे था। वहीं जेना की बात करें तो 79.76 मीटर थ्रो फेंक पाए।

तीसरे राउंड से ही किशोर और नीरज के बीच टक्कर

जैवलिन थ्रो के फाइनल में तीसरे राउंड में भारत के ही किशोर कुमार जेना ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। किशोर ने 86.77 की थ्रो फेंक कर फाइनल में लीड ले ली। इसी के साथ किशोर ने नीरज को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल की दावेदारी पेश की। बता दें कि नीरज का तीसरा थ्रो फाउल के चलते काउंट ही नहीं हुआ। हालांकि इसके बाद अगले राउंड की थ्रो में नीरज ने किशोर को पीछे छोड़ दिया। नीरज का ये थ्रो 88.88 का रहा। जिसके चलते वो नंबर एक पर फिर से पहुंच गए। वहीं किशोर भी इस राउंड में ज्यादा पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपनी पिछली थ्रो से बेहतर दूरी नापते हुए 87.54 मीटर का थ्रो फेंका। हालांकि नीरज फिर भी आगे निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद अगले राउंड में नीरज ने 80.80 का थ्रो फेंका और किशोर फाउल के चलते अपना काउंट नहीं करा पाए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER