Bollywood / हॉलीवुड फिल्म को लेकर आलिया ने ली थी सलाह? नीतू कपूर ने दिया ये जवाब

Zoom News : Jun 21, 2022, 09:12 PM
Bollywood | नीतू कपूर की फिल्म 'जुग जुग जियो' जल्द रिलीज होने वाली है। वह इस वक्त प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी हैं। 'जुग जुग जियो' करने से पहने उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से भी राय ली थी। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर खुद को व्यस्त रखना चाहती थीं। ऐसे में वह फिल्म से लेकर शोज और विज्ञापन कर रही हैं। रणबीर भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे। उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आने वाली है। वहीं नीतू कपूर की बहू आलिया भट्ट अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। 

क्या बोलीं नीतू कपूर

क्या आलिया ने हॉलीवुड फिल्म करने से पहले उनकी राय ली थी। इस सवाल पर नीतू कपूर ने कहा कि आज के दौर में बच्चे नहीं पूछते हैं। ये उनकी जिंदगी है। हाल ही में मीडिया से बातचीत में नीतू कपूर कहती हैं, 'आजकल के बच्चे किसी से पूछते नहीं है और वो भी नई-नई बहू है। साथ ही यह उसकी जिंदगी है। अगर वो मैनेज कर सकते हैं तो हॉलीवुड में करे, बॉलीवुड में जाए, दोनों खुश हैं।'

मई में की थी शूटिंग

नीतू कपूर ने आगे कहा कि आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे के लिए बने हैं और वो बहुत खुश हैं। बता दें कि आलिया ने नेटफ्लिक्स की इस फिल्म की शूटिंग मई में की थी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। फिल्म मे हॉलीवुड स्टार गल गडोट हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'जुग जुग जियो' की बात करें तो फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक राज मेहता हैं। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER