एंटरटेनमेंट / नेहा सिंह राठौर ने पति को कहा- 'घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी', देखें वीडियो

Zoom News : Aug 30, 2022, 06:03 PM
एंटरटेनमेंट | भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर, यूपी में का बा गाने से काफी पॉपुलर हुईं थी। इस गाने से छा जाने के बाद अब नेहा का नया गाना रिलीज हुआ है। यह गाना तीज पर आधारित है। नेहा का जो नया वीडियो है उसमे आप देखेंगे कि वह नई-नवेली दुल्हन की तैयार होती है और वह गाती हैं 'घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी'। इस दौरान वह प्ललू से अपना सिर कवर करके रखती हैं। इस गाने को नेहा ने हरतालिका तीज पर बनाया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गाना फिल्म प्यार के रोग भइल का है जो साल 2012 में रिलीज हुई थी।

बता दें कि इस गाने को भोजपुरी की पॉपुलर और सुपरस्टार सिंगर कल्पना ने गाया था। खैर फिलहाल नेहा के इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके वीडियो को खूब लाइक्स मिल गए हैं।

इस गाने के लिरिक्स का मतलब है कि एक पत्नी, अपने पति से रिक्वेस्ट करती है कि वह इस बार छुट्टी लेकर घर आ जाए।

कौन हैं नेहा राठौर

बता दें कि नेहा को वैसे तो यूपी में का बा गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी, लेकिन इससे पहले वह कोरोना पर भी एक गाना गा चुकी हैं। उस गाने को भी सही रिस्पॉन्स मिला था। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

जुलाई में की शादी

नेहा सिंह राठौर ने इसी साल 21 जून को हिमांशु सिंह से शादी की। दोनों की शादी नीलांश थीम पार्क में हुई। शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त थे। हालांकि दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER