नई दिल्ली / पीएम रहते देर रात लौटने पर गार्ड को बेड पर सोता देख कुर्सी पर सोए थे नेहरू: प्रियंका

Jansatta : Nov 14, 2019, 06:27 PM
Children’s Day 2019 Celebration, Priyanka Gandhi on Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने दादा जवाहरलाल नेहरू को उनकी 130 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे देश के पहले प्रधानमंत्री ने एक बार अपने सुरक्षाकर्मी को अपने बिस्तर पर सोने की अनुमति दी थी और खुद पास में रखी कुर्सी पर सो गए थे। इस दौरान प्रियंका ने एक नेहरू की तस्वीर को भी ट्विटर पर शेयर किया।

प्रियंका ने किया ट्वीट: पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा कहानी वह है जब वे PMO से 3 बजे सुबह लौटे तो उनका अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) उनके ही बिस्तर पर सो चुका था। यह देख नेहरूजी ने गार्ड को कंबल ओढ़ा दिया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए।

पीएम मोदी- सोनिया गांधी ने किया नमन: इससे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा-  “हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी पूर्व पीएम नेहरू को उनकी 130 वीं जयंती पर शांति वन में श्रद्धांजलि दी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER