FIFA 2022 / ब्राजील की हार के बाद फूट-फूटकर रो पड़े नेमार, क्रोएशियाई खिलाड़ी के बेटे ने पोंछे आंसू, Video वायरल

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में क्रोएशिया ने ब्राज़ील को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ब्राजील की छठा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। इस हार के बाद ब्राजील के दिग्गज जूनियर नेमार फूट-फूटकर रोने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

FIFA 2022 : कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में क्रोएशिया ने ब्राज़ील को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ब्राजील की छठा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। इस हार के बाद ब्राजील के दिग्गज जूनियर नेमार फूट-फूटकर रोने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


पेनल्टी शूटआउट में ब्राजील के मार्किन्होस ने जैसे ही गोल मिस किया, स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया और ब्राजीलयाई फैंस दुखी हो गए। वहीं दूसरी तरफ क्रोएशियाई खेमे में खुशी की लहर छा गई। प्लेयर्स मैदान पर दौड़ने लगे। खुशियां मनाने लगे। लेकिन इसी बीच इवान पेरिसिच के बेटे ने कुछ ऐसा किया। जिसने सभी का दिल जीत लिया। जब क्रोएशिया की टीम जब जश्न ने माहौल में डूबी थी तब जूनियर पेरिसिच भागते हुए नेमार के पास गए और उनके आंसू पोछने लगे। इतना ही नहीं इवान पेरिसिच के बेटे ने उन्हें गले भी लगाया।


ब्राजील की टीम 2014 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश में थी। रूस में हुए 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। बेल्जियम ने ब्राजील को 2-1 से हराया था। शुक्रवार को खेले गए मैच में ब्राजील और क्रोएशिया के बीच यह मैच निर्धारित 90 मिनट में गोल रहित खत्म हुआ।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER