एंटरटेनमेंट / बारिश में बच्चों की तरह उछलने लगीं निया शर्मा, छत पर भीगते हुए जमकर किया डांस - VIDEO

निया शर्मा ने इस दौरान लाल रंग का क्रॉप टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- ‘बस अपने बचपन की यादों को ताजा कर रही हैं और इसमें से रील तैयार कर रही हूं।‘ निया का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक इसे करीब डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। निया शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं से कई बार विवादों में रही हैं। उन्हें सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से पॉपुलैरिटी मिली।

एंटरटेनमेंट | देश के कई जगहों पर मॉनसून आ चुका है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है। अब बारिश हो रही हो तो उसमें भीगने का मजा भी अलग है। छोटे पर्दे की बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा बारिश में छत पर पहुंचीं और जमकर धमाल मचाया।

बारिश में निया शर्मा बचपन की यादें ताजा कर रही हैं और बच्चों की तरह छप-छप कर डांस कर रही हैं। वह अपने एक गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। 

याद आए बचपन के दिन

निया शर्मा ने इस दौरान लाल रंग का क्रॉप टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- ‘बस अपने बचपन की यादों को ताजा कर रही हैं और इसमें से रील तैयार कर रही हूं।‘निया का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक इसे करीब डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। 

इन शोज से मिली पॉपुलैरिटी

निया शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं से कई बार विवादों में रही हैं। उन्हें सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद निया सीरियल ‘जमाई राजा’ में नजर आईं। सीरियल में उनके अपोजिट रवि दुबे थे। टीवी का यह शो भी सुपरहिट रहा। निया का वेब शो ‘जमाई राजा 2.0’ आया है जिसमें वह अपने बोल्ड सीन की वजह से चर्चा में रहीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER