बॉलीवुड / Nora Fatehi की हिलती कमरिया देख हो जाएंगे दंग, Madhuri Dixit भी रह गईं भौंचक्की

Zoom News : Apr 17, 2021, 05:15 PM
नई दिल्ली: नोरा फतेही (Nora Fatehi) को अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। नोरा जब भी स्टेज पर आती हैं, आग लगा देती हैं। एक बार फिर ऐसा हुआ कि नोरा (Nora Fatehi Dilbar) ने अपने 'दिलबर' गाने पर ऐसा कमरिया मटकाई की सबके होश उड़ गए।   


नोरा का बेहतरीन डांस

नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) बॉलीवुड इंड्स्ट्री की एक बेहतरीन डांसर है। वो अपने हर गाने पर कुछ ऐसे मुव्स लेकर आती हैं कि वो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने मूव्स से 'डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3)' के स्टेज पर ऐसा रंग जमाया कि सब हैरान रह गए। 

'डांस दीवाने 3' में आएंगी नजर

इस हफ्ते 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) में नजर आएंगी। हाल ही नोरा ने इसके फैन स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की थी, जिसमें उन्होंने शो की जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से लेकर तुषार कालिया (Tushar Kalia) और कंटेस्टेंट्स के साथ डांस किया था।


खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

शो के मेकर्स ने 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें नोरा फतेही (Nora Fatehi Dilbar song dance) अपने गाने 'दिलबर दिलबर' पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस करते-करते नोरा फतेही ने हुकस्टेप के साथ-साथ बेली डांस भी किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। नोरा फतेही का ऐसा डांस देख माधुरी दीक्षित, पुनीत पाठक (Puneet Pathak) और तुषार कालिया अपनी सीट से उठ खड़े हुए और तालियां बजाईं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER