Dhaakad / अब 27 मई को नहीं आएगी कंगना रणौत की फिल्म, बदली 'धाकड़' की रिलीज डेट

साल 2022 में आने वाली कंगना रणौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धाकड़' की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाए 20 मई को आएगी। बता दें कि आज ही बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' का टीजर भी रिलीज हुआ है। मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में फिल्म की भव्यता को दर्शाने वाला पहला लुक जारी किया गया है। इस एक्शन-पैक्ड फिल्म में कंगना रणौत सात अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं।

कंगना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर किया। टीजर की शुरुआत एक अंधेरे कमरे में कंगना के साथ होती है। जल्द ही टीजर में एक्शन हाई गियर में आ जाता है, क्योंकि एजेंट अग्नि का किरदार निभाने वाली कंगना रणौत भेष बदलकर बुरे लोगों की पिटाई करना शुरू कर देती हैं। जितना पावर पैक्ड इस फिल्म का एक्शन है, उतने ही बेहतरीन इस फिल्म के डायलॉग्स हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER