Padma Awards / PM से बोले पद्मश्री कादरी- मुझे गलत साबित कर दिया

Zoom News : Apr 05, 2023, 10:56 PM
Padma Awards: राष्ट्रपति भवन में बुधवार को 53 हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव, मेडिकल प्रोफेशनल दिलीप महालनाबिस, ऑथर सुधा मूर्ती, रिसर्चर दीपक धर, नोवेलिस्ट एस एल भैरप्पा, वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामी, ऑस्कर विनर नाटू-नाटू गाने के म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी, फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन आदि शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शाह रशीद अहमद कादरी ने कहा- कांग्रेस शासन के दौरान, मुझे पद्मश्री नहीं मिला। मैंने सोचा था कि भाजपा सरकार मुझे यह सम्मान नहीं देगी, लेकिन आपने मुझे गलत साबित कर दिया। पद्मश्री से सम्मानित कादरी बिदरी कला के शिल्पकार हैं। वे पचास साल से भी ज्यादा समय से इस कला में काम कर रहे हैं। उन्होंने कई डिजाइन और पैटर्न इजाद करके बिदरी शिल्प को विकसित किया।

समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तीन संयुक्त पुरस्कारों सहित 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी। 53 हस्तियों को 22 मार्च को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया था। बुधवार को 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मान दिया गया। इनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल हैं।

ये पुरस्कार विभिन्न विषयों, कला, सामाजिक कार्य, साइंस और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सर्विस जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिए जाते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER