B-20 Summit / पीएम मोदी दिल्ली में B-20 शिखर सम्मेलन में बोले, दिया बिजनेस मंत्र

Zoom News : Aug 27, 2023, 01:02 PM
B-20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। शिखर सम्मेलन में 55 देश बिजनेस लीडर मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा, कोरोना काल में भारत ने करोड़ों लोगों की जान बचाई। 150 देश को भारत ने दवाई पहुंचाई। आपदा हमें कुछ ना कुछ सिखा कर जाती है। पूरी दुनिया में लोगों का लोगों के प्रति विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। ये सेलिब्रेशन इनोवेशन का है। 

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बी-20 व्यापार शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह उत्सव भारत की वृद्धि को गति देने के लिए है। यह उत्सव नवाचार के बारे में है। यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है..."

बी-20 बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...इस बार भारत में त्योहारी सीजन 23 अगस्त से शुरू हुआ। यह जश्न चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग है। इसरो ने इसमें अहम भूमिका निभाई।" भारत के चंद्र मिशन की सफलता के साथ ही भारत के उद्योगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है..."

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER