जनता कर्फ्यू / पीएम मोदी की देशवासियों से अपील- जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें, कोरोना को फैलने से रोकें

कई जगह जनता कर्फ्यू जैसा ही माहौल दिखाई दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें, कोरोना को फैलने से रोकें। पीएम मोदी ने ट्वीट किया- मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

नई दिल्ली |  कई जगह जनता कर्फ्यू जैसा ही माहौल दिखाई दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें, कोरोना को फैलने से रोकें।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।''

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ''कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।''

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील करते हुए रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 283 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में करीब 60 नए मामले सामने आए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER