मोबाइल-टेक / Poco भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है नए लैपटॉप्स

Zoom News : Dec 19, 2020, 05:59 PM
POCO अब भारत में अपना लैपटॉप लॉन्च करने वाला है। अगले साल की शुरुआत में Mi Laptop की तरह ही POCO के लैपटॉप भी भारतीय बाजार में नजर आ सकते हैं। POCO के इस लैपटॉप को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इन लैपटॉप्स को मॉडल नंबर- R15B02W और R14B02W के नाम से स्पॉट किया गया है।


कंपनी ने भारतीय बाजार में POCO F1 के साथ साल 2018 में एंट्री मारी थी। इसके बाद पूरे एक साल कंपनी ने अपने किसी प्रोडक्ट को लॉन्च नहीं किया। पूरे एक साल तक शांत रहने के बाद Xiaomi के सब ब्रांड ने इस साल अपने कई मिड रेंज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन्स में POCO X2, POCO X3, POCO M2, POCO M2 Pro शामिल हैं।


Redmi Laptops का होगा री-ब्रांडेड मॉडल

रिपोर्ट के मुताबिक, R15B02W और R14B02W ने BIS सर्टिफिकेशन का पास कर लिया है। कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल इस लैपटॉप के लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। पिछले दिनों ही स्मार्टफोन ब्रांड Nokia ने भारत में अपने पहले लैपटॉप को लॉन्च किया है।


POCO का ये लैपटॉप चीन में लॉन्च हुए Redmi ब्रांड के लैपटॉप का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। कंपनी अपने Redmi के कई स्मार्टफोन्स को भारत में POCO ब्रांड के तहत लॉन्च कर चुकी है। इस लैपटॉप के अलावा POCO जल्द ही भारत में अपने पहले TWS ईयरबड्स और हेडफोन्स को लॉन्च कर सकता है।


POCO के इस लैपटॉप सीरीज में R15B02W की बैटरी Xiaomi Pro 15.6 इंच के लैपटॉप से मेल खाती है। ऐसे में इसे 15.6 इंच की स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, POCO ने पहले ही साफ किया है कि वो अब Xiaomi से अलग एक इंडिपेंडेंट ब्रांड है लेकिन कंपनी के सप्लाई चेन से लेकर मैन्युफैक्चिंग यूनिट्स तक Xiaomi पर निर्भर है। यही नहीं, Xiaomi के सर्विस सेंटर में ही POCO के स्मार्टफोन्स को रिपेयर भी किया जाता है। कंपनी का ये लैपटॉप अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER