बॉलीवुड / पूनम पांडे ने बिकिनी में दिया पोज, यूजर ने कहा- रणवीर सिंह गलत कैसे

पूनम पांडे ‘लॉकअप‘ के बाद फिर से सुर्खियों में रहने लगी हैं। वह कभी किसी इवेंट में तो कभी सड़क किनारे भुट्टा खाती हुई स्पॉट होती हैं। बोल्ड लुक की वजह से पहचानी जाने वालीं पूनम ने एक बार फिर से अपनी कातिलाना अदाएं दिखाईं। उन्होंने स्विमिंग पूल के किनारे बिकिनी में पोज दिए। पूनम ने प्रिटेंड बिकनी पहना है। उस पर उन्होंने रेड कलर का बाथरोब लिया हुआ है।

बॉलीवुड | पूनम पांडे ‘लॉकअप‘ के बाद फिर से सुर्खियों में रहने लगी हैं। वह कभी किसी इवेंट में तो कभी सड़क किनारे भुट्टा खाती हुई स्पॉट होती हैं। बोल्ड लुक की वजह से पहचानी जाने वालीं पूनम ने एक बार फिर से अपनी कातिलाना अदाएं दिखाईं। उन्होंने स्विमिंग पूल के किनारे बिकिनी में पोज दिए। पूनम ने प्रिटेंड बिकनी पहना है। उस पर उन्होंने रेड कलर का बाथरोब लिया हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने बालों को हल्का कर्ल किया हुआ है। 

पूनम को किया ट्रोल

पूनम ने हाल ही में रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि उनके गेम में वह उन्हें मात दे रहे हैं। पूनम का बिकिनी वीडियो आते ही कई यूजर्स ने रणवीर को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया। उनके लुक्स पर जहां फैन्स फिदा हुए वहीं उन्हें ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं रही

यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने कहा, ‘यार ये तो पुष्पा को भी झुका देगी।‘ एक ट्रोल ने कमेंट किया, ‘डरावनी दिख रही है।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘ये चुड़ैल कौन है, मैं डर गया।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘ये ठीक है पर रणवीर ने किया वो गलत। फुल बराबरी चल रही है।‘ एक ने कहा, ‘इसपे तो एफआईआर करो रणवीर पर ही क्यों।‘ 

रणवीर की तस्वीरों पर पूनम ने क्या कहा

बता दें कि रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर पूनम पांडे ने कहा था, ‘आपने मेरे ही खेल में मुझे हरा दिया रणवीर सिंह।‘ इसके साथ उन्होंने एक्टर की दो न्यूड तस्वीरें भी शेयर की थीं। रणवीर ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। इंटरनेट पर इस  वक्त उन्हीं की चर्चा है। अब इस मामले में रणवीर पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER